विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जल्द घोषित होगा तीसरा प्रत्याशी, कई विधायक संपर्क में', राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर बोले अखिलेश यादव

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:37 AM (IST)

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के तीसरे राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा जल्द करने की बात कही, दावा किया कि भाजपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा का तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी जल्द घोषित होगा।

  2. अखिलेश यादव ने भाजपा विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया।

  3. धनराज नाथवानी को उद्योग जगत से जोड़ने के लिए चुना।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने तीसरे प्रत्याशी को लेकर रहस्य और जिज्ञासा बरकरार रखी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीसरे उम्मीदवार की घोषणा को लेकर कहा कि जल्द गणित बिठाकर नाम घोषित किया जाएगा। दावा करते हुए कहा कि हमारे संपर्क में भाजपा के बहुत लोग है, पर उन्हें एडजस्ट कैसे करेंगे? हम कोई वादा करके मुकरना नहीं चाहते। उन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों के लिए भी इस बार दाग धोने का अवसर होने की बात कही। धनराज नाथवानी को प्रत्याशी बनाने की वजह को लेकर कहा कि सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने और नई पीढ़ी को मौका देने के लिए उनको राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि उद्योग जगत में कई दलों का दबदबा है। सपा कारोबार को बढ़ाने का काम करेगी। तीसरे प्रत्याशी के प्रश्न पर कहा कि भाजपा ने पिछली बार बेईमानी न होती तो सपा के तीन सदस्य राज्यसभा गए होते। गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि पुराना गठबंधन जारी रहेगा और सीट बंटवारे का आधार केवल जीत होगी। बृजभूषण सिंह के बयान पर कहा कि उनसे हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं, उप्र के विकास को हम सब एक हैं।

वहीं, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल पर कहा कि अब उन्हें तय करना होगा वो हरा और लाल गमछा डालेंगी या कोई और। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अखिलेश बिना सब सूना है, बयान के सवाल पर कहा कि हमारे उनसे बहुत अच्छे संबंध हैं और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हम सब एक हैं। पूर्व आइएएस दिव्या मित्तल को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अब उन्हें तय करना होगा कि वह हरा और लाल गमछा डालेंगी या कोई और।

सपा प्रमुख ने विधान सभा उपचुनावों और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए आंकड़े दिखाए और कहा कि वर्ष 2022 में सपा को हराने के लिए भारी बेईमानी हुई थी। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रश्न पर कहा कि भाजपा को अपना बड़ा कार्यालय नहीं बनाना चाहिए था, ईसीआइ में ही एक मंजिल ले लेते। संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के जुर्माना लगाने के प्रश्न पर कहा कि पुलिस ने अत्याचार किया है। एसटीएफ को मुख्यमंत्री की सजातीय टास्क फोर्स कहते हुए फर्जी एनकाउंटर का आरोप भी लगाया।

इससे पहले उन्होंने किसानों के साथ संवाद किया। कहा कि हरा रंग हरियाली की क्रांति का, लाल रंग दूसरी क्रांति का, जब दोनों मिल जाएंगे तो अपने आप सपा का झंडा बन जाएगा। सपा प्रमुख ने 24 से 48 घंटे में गन्ना किसानों को भुगतान, मुफ्त सिंचाई, सस्ती बिजली सहित किसान हित के लिए काम करने का भी वादा किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेगा यूपी का पहला वन रेंजर प्रशिक्षण केंद्र, वन विभाग के हवाले होगा रुपाम का पुराना परिसर