विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बनेगा यूपी का पहला वन रेंजर प्रशिक्षण केंद्र, वन विभाग के हवाले होगा रुपाम का पुराना परिसर

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:07 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार ने रुपाम के अलीगंज स्थित पुराने परिसर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को हस्तांतरित करने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रुपाम का पुराना परिसर वन विभाग को हस्तांतरित होगा।

  2. लखनऊ में बनेगा यूपी का पहला वन रेंजर प्रशिक्षण केंद्र।

  3. 32.29 करोड़ रुपये की धनराशि रुपाम को मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रुपाम) के अलीगंज स्थित पुराने परिसर को अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इसका आदेश जारी करते हुए वन विभाग को आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

परिसर के पुनर्निर्माण पर खर्च हुई 32.29 करोड़ रुपये की धनराशि रुपाम को हस्तांतरित की जाएगी। कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अभिषेक गोयल की ओर से जारी पत्र के अनुसार सबसे पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण और रुपाम के बीच हुआ मौजूदा लीज समझौता निरस्त कराया जाएगा।

इसके बाद एलडीए और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बीच नए सिरे से लीज एग्रीमेंट किया जाएगा। यहां प्रदेश का पहला वन रेंजर प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने की तैयारी है। अभी वन रेंजरों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज 10 पुलिसकर्मियों को देंगे वीरता पदक, 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी