विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बारिश बनी बाधा, टल गई पुलिस भर्ती की दौड़; अब 8 अक्टूबर को होगी PET परीक्षा

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि बारिश के कारण बदल दी गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बारिश के कारण पुलिस भर्ती पीईटी की तिथि बदली।

  2. 1 अक्टूबर की परीक्षा अब 8 अक्टूबर को होगी।

  3. नौ केंद्रों पर बदली तिथि, छह पर यथावत रहेगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में वर्षा के कारण बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब नौ केंद्रों पर आठ अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार जिन नौ केंद्रों पर परीक्षा की तारीख बदली गई है।

उनमें 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली, नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर, 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर शामिल हैं।

वहीं, छह परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली अक्टूबर से ही आयोजित होगी। इनमें चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज, 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली और 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ शामिल हैं।

पहली अक्टूबर के स्थान पर आठ अक्टूबर को परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 30 सितंबर को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आहट, सपा और भाजपा में सेंधमारी की होड़ तेज