विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में भूतपूर्व सैनिकों को ही मिलेगा सिपाही भर्ती में आरक्षण, एक अक्टूबर से होगा फिजिकल टेस्ट

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:03 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में केवल भूतपूर्व सैनिकों को ही आरक्षण का लाभ मिलेगा।

भूतपूर्व सैनिकों को ही मिलेगा सिपाही भर्ती में आरक्षण।

भूतपूर्व सैनिकों को ही मिलेगा सिपाही भर्ती में आरक्षण।

HighLights

  1. सिपाही भर्ती में केवल भूतपूर्व सैनिकों को ही मिलेगा आरक्षण का लाभ।

  2. आवेदन पत्र भरते समय भूतपूर्व सैनिक का दर्जा होना आवश्यक।

  3. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर से।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस में सिपाही के 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों को ही आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्हीं को लाभ मिलेगा जो आवेदन पत्र भरने के समय भूतपूर्व सैनिक का दर्जा पहले ही हासिल कर लिया हो।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संदर्भ में कई प्रत्यावेदन प्राप्त होने के बाद सोमवार को स्पष्ट किया है कि पहली अक्टूबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से आच्छादित अभ्यर्थियों को ही आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी सेवा नियमावली के अनुसार आरक्षण का लाभ उन्हीं भूतपूर्व सैनिकों को दिया जाएगा जिसने आवेदन पत्र भरने के समय भूतपूर्व सैनिक का दर्जा पहले ही हासिल कर लिया हो।

यह भी पढ़ें- मोर्चे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ और असम से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा