यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स जारी, 15 दिसंबर तक देख सकेंगे अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के सामान्यीकृत अंक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 के अंक जारी।
अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक वेबसाइट पर अंक देख सकेंगे।
पंजीकृत ईमेल पर भेजे जाएंगे सामान्यीकृत अंक।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत अंक जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर अंक देखने का विकल्प उपलब्ध करा दिया। अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक अपने अंक देख सकेंगे।
इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। बोर्ड ने 14 अक्टूबर 2026 को अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। अब अभ्यर्थियों को उनके सामान्यीकृत अंक जानने की सुविधा दी गई है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कड़ी के माध्यम से पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर प्रवेश करना होगा। इसके बाद सामान्यीकृत अंक वाले विकल्प पर क्लिक करने पर पंजीकृत ई-मेल पते पर अंक भेज दिए जाएंगे।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद वेबसाइट पर यह सुविधा बंद हो जाएगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी आवेदन कर ई-मेल के माध्यम से अपने अंक प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को पंजीकृत ई-मेल खाता सक्रिय रखने की सलाह दी है। तकनीकी समस्या होने पर वेबसाइट पर उपलब्ध सहायता केंद्र के दूरभाष नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।