विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Bharti: शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट घोषित, 1 अक्टूबर से होगा एग्जाम 

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM (IST)

नागरिक पुलिस में 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 1 अक्तूबर से शुरू ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सिपाही भर्ती के लिए पीईटी 1 अक्तूबर से शुरू होगी।

  2. पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

  3. महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नागरिक पुलिस में 32,679 सिपाही व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) पहली अक्तूबर से शुरू होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

सिपाही भर्ती को लेकर भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा में सफल व असफल अभ्यर्थियों की सूची समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम परीक्षण स्थल पर सूचना पट पर परीक्षा वाले दिन ही प्रदर्शित किया जाएगा।

परीक्षा की तिथि व अन्य जानकारियां बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्टेरायड, उत्तेजक व नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में VIP कार्यक्रम के चलते चारबाग क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रास्ते रहेंगे बंद