मेरा गांव-मेरा विद्यालय से जुड़ेंगे यूपी के 1565 PM श्री स्कूल, विभाग ने जारी किया बजट
नवंबर में उत्तर प्रदेश के 1565 पीएम श्री स्कूलों में 'मेरा गांव-मेरा विद्यालय' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य स्कूलों को ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
1565 पीएम श्री स्कूलों में 'मेरा गांव-मेरा विद्यालय' कार्यक्रम।
स्कूलों को गांव और स्थानीय समुदाय से जोड़ा जाएगा।
बच्चों के नामांकन और शैक्षिक माहौल में सुधार पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में मेरा गांव–मेरा विद्यालय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से स्कूलों को गांव और स्थानीय समुदाय से जोड़ने के साथ अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना और बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के लिए सभी 1565 विद्यालयों को मिलाकर 46.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बच्चों के नामांकन, विद्यालय में ठहराव और सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। समुदाय को विद्यालय की गतिविधियों और समग्र शिक्षा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अभिभावकों और ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शन ना लेने वाले ग्राहकों की बंद होगी LPG सप्लाई, रायबरेली में नोटिस जारी कर रहा विभाग
वहीं, कक्षा पांच, आठ और 10 के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि आगे की पढ़ाई में उनका जुड़ाव बना रहे।
