विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, डिप्लोमा फार्मेसी के लिए बदली पूरी प्रक्रिया; अब ऐसे होगा आवेदन 

Published: Tue, 13 Jan 2026 01:26 PM (IST)

प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थाओं की संबद्धता प्रक्रिया यू-राइज पोर्टल पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सत्र 2026-27 में डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थाओं को संबद्धता दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने इसके लिए यू-राइज पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। अब नई फार्मेसी संस्थाओं की स्थापना, पहले से संचालित संस्थानों में नया पाठ्यक्रम शुरू करने, प्रवेश क्षमता बढ़ाने या घटाने व संस्था बंद (क्लोजर) से जुड़े सभी आवेदन केवल यू-राइज पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह व्यवस्था प्राविधिक शिक्षा विभाग के शासनादेश के अनुपालन में लागू की गई है। नव-आवेदित और पूर्व से परिषद से संबद्ध सभी डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थान 30 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि और समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नई डिप्लोमा फार्मेसी संस्था खोलने के इच्छुक आवेदकों को यू-राइज पोर्टल पर उपलब्ध लिंक https://urise.up.gov.in/affiliation/nocregistration के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

आवेदन के दौरान आवश्यक जानकारी भरने और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के साथ 5,900 रुपये का आनलाइन भुगतान अनिवार्य होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही नवीन संबद्धता का आवेदन सबमिट किया जा सकेगा।

वहीं, पहले से संचालित और परिषद से संबद्ध संस्थान यदि नया पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं, प्रवेश क्षमता में वृद्धि या कमी करना चाहते हैं अथवा संस्था क्लोजर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें यू-राइज पोर्टल पर एसयू लाग-इन के माध्यम से आवेदन करना होगा।

इसके लिए 11,800 रुपये का आनलाइन भुगतान निर्धारित किया गया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि यू-राइज पोर्टल के अलावा किसी भी अन्य माध्यम, चाहे वह आफलाइन हो या कोई अन्य आनलाइन प्लेटफार्म, से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।