विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन 8.21 लाख अभ्यर्थियों ने दी UP PET परीक्षा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:55 AM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी-2026 परीक्षा के पहले दिन 11.80 लाख में से 8.21 लाख अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा व बायोमेट्रिक जांच के बीच परीक्षा दी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए नेशनल कालेज के गेट पर लगी लिस्ट में अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए नेशनल कालेज के गेट पर लगी लिस्ट में अपना रोल नंबर देखते अभ्यर्थी

HighLights

  1. पहले दिन 8.21 लाख अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी।

  2. आधार, एआई फेस रिकग्निशन, बायोमेट्रिक जांच से नकल रोकी गई।

  3. अगले चरण की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले दिन रविवार को 11.80 लाख आवंटित अभ्यर्थियों में से 8.21 लाख ने परीक्षा दी।

कुल उपस्थिति 69.63 प्रतिशत रही। परीक्षा में नकल रोकने और अभ्यर्थियों की पहचान करने के लिए आधार प्रमाणीकरण, एआइ आधारित फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर 31,602 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक संचार रोकने के लिए 20 जिलों में जैमर लगाए गए।

आयोग ने तीन दिन की परीक्षा के लिए कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। रविवार के बाद अब परीक्षा 30 अक्टूबर व एक नवंबर को प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर दो पालियों में होनी है। परीक्षा के संचालन और निगरानी के लिए 2,744 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और लगभग 93,738 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

आयोग मुख्यालय के कंट्रोल रूम के साथ जिला मुख्यालयों पर भी कमांड और लाइव सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए थे। केंद्रों पर उपस्थित अभ्यर्थियों का फोटो और आंखों की पुतली (आइरिस) का बायोमेट्रिक डाटा लिया गया।

परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक तरीके से दर्ज की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई और मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट ग्लास समेत प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा कक्ष में ले जाने पर रोक रही।

यह भी पढ़ें- यूपी में FSDA ने दो ऑनलाइन खाद्य स्टोरों के लाइसेंस किए निलंबित, गंदगी और फफूंद मिलने पर हुई कार्रवाई