School Closed in Lucknow: यूपी PET 2026 का दूसरा चरण 30 को, लखनऊ में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश
School Holiday in Lucknow UP PET 2026: परीक्षा के कारण लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 30 अक्टूबर 2026 ...और पढ़ें

30 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में दूसरे चरण का आयोजन शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को दो पालियों में होगा। इस परीक्षा के कारण लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की PET 2026 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) का दूसरा चरण 30 अक्टूबर 2026 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। लखनऊ के 45 परीक्षा केंद्रों पर PET परीक्षा होगी और प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के आने की संभावना है।
लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET परीक्षा-2026 45 केंद्रों पर 30 अक्टूबर और एक नवंबर को दो-दो पालियों में होनी है।
हर एक पाली में करीब 20-25 हजार अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों के आने की संभावना है। इससे शहर में भीड़ अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि की मंजूरी के बाद 30 अक्टूबर को स्कूलों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में अवकाश घोषित
लखनऊ में जिलाधिकारी विशाख जी के अनुमोदन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यूपी PET परीक्षा के कारण 30 अक्टूबर को सभी बोर्ड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थी अपने साथ अपना एडमिट कार्ड और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) अवश्य लेकर जाएं।
