विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 35 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर: PET-2026 की तारीखों में हुआ बदलाव, पूरा शेड्यूल

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 07:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 और कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीईटी-2026 की परीक्षा तिथियों में हुआ संशोधन।

  2. अब 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा।

  3. कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और एक नवंबर (रविवार) को होगी। पहले यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी।

निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए आयोग ने पीईटी की तारीखें आगे बढ़ाई हैं। पीईटी में इस बार करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना आयोग बाद में देगा। आयोग ने शुक्रवार को संशोधित कार्यक्रम संबंधी आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें- जंगल सफारी घूमने वालों की हुई मौज, अब घर बैठे मिलेगी बड़ी सुविधा; टिकट और गेस्ट हाउस को लेकर आया बड़ा अपडेट

वहीं, आयोग ने कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। पहले 30 अक्टूबर को प्रस्तावित यह परीक्षा अब 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।