Move to Jagran APP

UP PCS Association: उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ की नई कार्यकारिणी गठित, पुष्पराज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष

UP PCS Association General Body Meeting And Election लखनऊ में सम्पन्न इस बैठक में संघ के कई मुद्दों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। रविवार को उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 03:57 PM (IST)
UP PCS Association: उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ की नई कार्यकारिणी गठित, पुष्पराज सिंह निर्विरोध अध्यक्ष
UP PCS Association General Body Meeting and Election:

लखनऊ, जेएनएन। UP PCS Association General Body Meeting And Election: उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा संघ (पीसीएस एसोसिएशन) की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। छह वर्ष बाद आयोजित की गई वार्षिक आमसभा की बैठक के साथ ही कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया।

loksabha election banner

लखनऊ में सम्पन्न इस बैठक में संघ के कई मुद्दों पर चर्चा के साथ ही नई कार्यकारिणी (New Working Committee)  भी गठित की गई। रविवार को उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ है। सीनियर पीसीएस अफसर पुष्पराज सिंह (Pushpraj Singh) निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। पीसीएस एसोसिएशन की करीब छह वर्ष बाद आयोजित बैठक के साथ नई कार्यकारिणी के चुनाव में 2010 बैच के पुष्पराज सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

लम्बे अंतराल के बाद आयोजित इस आम सभा (General Body Meeting) में सभी बैच के पीसीएस अधिकारी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में 1100 से अधिक पीसीएस अफसर 75 जिलों में तैनात हैं। एसोसिएशन का चुनाव ही नहीं आम सभा का आयोजन भी छह वर्ष बाद किया गया है।

चुनाव में 2010 बैच के पुष्पराज सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इनके साथ ही वैभव मिश्रा को निर्विरोध महासचिव चुना गया। विश्वभूषण मिश्रा को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।

पीसीएस एसोसिएशन के चुनाव में संतोष उपाध्याय तथा चंदन पटेल को को आडीटर चुना गया। रजनीश राय तथा संजय कुमार भी उपाध्यक्ष चुने गए। पूजा अग्निहोत्री, संजय यादव, संजय पाण्डेय, पंकज कुमार तथा सृष्टि धवन को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया है।

छह वर्ष बाद उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन की बैठक में लखनऊ के इंदिरा गंधी प्रतिष्ठान में आज अधिकारी बड़ी संख्या में जुटे थे। कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर भी काफी गहमागहमी थी, लेकिन अध्यक्ष और महासचिव के साथ ही एक उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.