विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अब छुट्टियों में भी खुलेंगे क्रय केंद्र; सरकारी आदेश जारी

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:30 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में धान खरीद की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब अवकाश के दिनों में भी क्रय केंद्र खोलने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धान खरीद की धीमी रफ्तार और क्रय केंद्रों से किसानों के लौटने की शिकायतों के बीच अब अवकाश के दिनों में भी क्रय केंद्र खोलने पर विचार किया जा रहा है।

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त अनिल कुमार ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरत के अनुसार अवकाश के दिनों में भी केंद्र संचालित कराने को कहा है। साथ ही खरीद की नियमित समीक्षा कर इसकी गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अनिल कुमार ने पत्र में बताया कि 77,322 टन धान की खरीद हुई, पिछले वर्ष इसी अवधि तक 2,32,660 टन धान खरीदा गया था। जिससे साफ है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 33.23 प्रतिशत खरीद हुई है। 21,384 किसानों से धान खरीद कर 181 करोड़ रुपये भुगतान किया गया है। प्रदेश में 4,881 क्रय केंद्र संचालित हैं। खरीद की धीमी गति पर मुख्य सचिव एसपी गोयल भी नाराजगी जता चुके हैं।

दरअसल, पश्चिमी उप्र में 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हुई। इससे ठीक एक दिन पहले एक हजार से अधिक क्रय केंद्र प्रभारियों के कार्यस्थल बदल दिए गए थे। मंडियों में तैनात विपणन निरीक्षकों को दूसरे क्रय केंद्रों पर भेजा गया था। यूपी फूड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स, आफीसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह और प्रांतीय महामंत्री न टीएन चौरसिया ने खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय को ज्ञापन देकर तबादलों का विरोध जाहिर किया था, धान खरीद प्रभावित होने की आशंका जाहिर की थी।

उनका कहना था कि केंद्र प्रभारियों पर किसानों से धान खरीदने, अभिलेखों का रखरखाव करने और खरीदे गए धान का उठान कराने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में खरीद शुरू होने से ठीक पहले हुए फेरबदल के कारण नए केंद्रों पर व्यवस्था समझने और खरीद प्रक्रिया को गति शिथिल होगी।

यह भी पढ़ें- कोचिंग भी फ्री और किताबें भी मुफ्त, यूपी भाषा संस्थान कराएगा IAS-PCS की तैयारी, ऐसे मिलेगा एडमिशन

प्रमुख सचिव अनिल कुमार कहना है कि धान खरीद की रफ्तार बढ़ायी जाएगी। कर्मचारियों की जो भी समस्या है, उसके निदान के लिए मंगलवार को उच्च स्तरीय मीटिंग बुलायी गयी है। जिसमें समस्या सुलझा दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।