विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में दीवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को बढ़ा मानदेय देने की तैयारी, शुरू होंगी नई भर्तियां

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्तियों का इंतजार जल्द खत्म होगा, यूपीकास एजेंसियों के चयन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करेगा।

आउटसोर्स से भर्तियां शुरू करने के लिए एजेंसियों का चयन जल्द।

आउटसोर्स से भर्तियां शुरू करने के लिए एजेंसियों का चयन जल्द।

HighLights

  1. आउटसोर्स भर्तियों के लिए यूपीकास आमंत्रित करेगा प्रस्ताव।

  2. 2.70 लाख से अधिक कार्मिकों को मिलेगा बढ़ा मानदेय।

  3. दिवाली से पहले मानदेय वृद्धि का आदेश होगा जारी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महीनों से सरकारी विभागों में आउटसोर्स कार्मिक के रूप में भर्ती होने की राह देख रहे युवाओं का इंतजार जल्द समाप्त होगा। आउटसोर्स से भर्तियां शुरू करने के लिए आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) एजेंसियों के चयन के लिए लिए प्रस्ताव (रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल) आमंत्रित करने जा रहा है।

इसके साथ ही मौजूदा समय में आउटसोर्स पर काम कर रहे 2.70 लाख से अधिक कार्मिकों को दिवाली से पहले बढ़ा मानदेय देने का आदेश भी जारी कर दिए जाने की तैयारी है।

नए कार्मिकों की शुरू होगी भर्ती

सचिवालय प्रशासन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार एजेंसियों के चयन के लिए रिक्वेस्ट आफ प्रपोजल (आरएफपी) एक सप्ताह के अंदर आमंत्रित किया जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली एजेंसियों का चयन हो जाने पर विभागों की मांग के मुताबिक आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती शुरू की जाएगी।

वहीं, विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों को सरकार द्वारा घोषित बढ़ा मानदेय दिवाली से पहले दिए जाने का आदेश भी जल्द जारी किया जाएगा। विभागों से अभी 2.70 लाख आउटसोर्स कार्मिकों के काम करने की रिपोर्ट मिली है। बिजली विभाग के आउटसोर्स कार्मिकों को जोड़ने पर यह संख्या लगभग 3.50 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

आदेश जारी हो जाने पर श्रेणी एक के आउटसोर्स कार्मिकों को न्यूनतम 40 हजार, श्रेणी दो के कार्मिकों को 25 हजार, श्रेणी तीन के कार्मिकों को 22 हजार और श्रेणी चार के कार्मिकों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने लगेगा। जो कार्मिक पहले से ही अधिक मानदेय पा रहे हैं, उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण, जलभराव से मिलेगी मुक्ति