विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 29292  से ज्यादा लोगों की हुई मौज, 31 करोड़ का टैक्स माफ करेगी योगी सरकार; ऐसे मिलेगा फायदा

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:16 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से अब तक 29,292 शहरी करदाताओं को 31.02 करोड़ रुपये की छूट मिली है।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. 29,292 शहरी करदाताओं को ओटीएस योजना का लाभ मिला।

  2. गृहकर व जलकर बकाए पर 31.02 करोड़ रुपये की छूट।

  3. योजना से नगरीय निकायों की राजस्व वसूली में तेजी आई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा शहरी करदाताओं के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ अब तक 29292 करदाताओं ने उठाया है। इन करदाताओं को गृहकर, जलकर आदि के बकाए पर लगने वाले सरचार्ज व ब्याज में 31.02 करोड़ रुपये छूट का लाभ मिला है। योजना के माध्यम से पुराने कर बकायों का पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है।

नगर विकास विभाग द्वारा 15 अगस्त को प्रारंभ की गई इस योजना का लाभ 15 दिसंबर तक उठाया जा सकता है। योजना से नगरीय निकायों की राजस्व वसूली में तेजी आई है। अब तक 48,751 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 25,231 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा के नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की लिस्ट

नगर निगमों में 40,480, नगर पालिका परिषदों में 6033, नगर पंचायतों में 2160 और जल संस्थानों में 394 आवेदन आए हैं। आवासीय संपत्तियों से संबंधित 31,002, व्यावसायिक संपत्तियों से संबंधित 3785 और मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियों से संबंधित करों के 3235 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगा कश्मीर का सुहाना सफर: IRCTC के 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में करें श्रीनगर-सोनमर्ग और गुलमर्ग की सैर

नगर विकास सचिव अनुज कुमार झा ने कहा कि ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को राहत मिल रही है और नगरीय निकायों की राजस्व वसूली को भी गति मिल रही है।