विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बुजुर्गों को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, वृद्धावस्था पेंशन के नए नियम की क्या है पात्रता?

By Sakshi GuptaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Mon, 05 Oct 2026 03:12 PM (IST)

UP Old Age Pension Scheme | उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मासिक राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी है।

UP Old Age Pension Scheme | ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

UP Old Age Pension Scheme | ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. वृद्धावस्था पेंशन राशि 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह हुई।

  2. योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया।

  3. पेंशन का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों में।

साक्षी गुप्ता, लखनऊ। UP Old Age Pension | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना में एक बेहद बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह कर दी है।

प्रदेश सरकार ने न केवल वृद्धजनों की मासिक पेंशन राशि में शानदार इजाफा किया है, बल्कि इस योजना को बिना किसी रुकावट के लगातार चलाने के लिए अनुपूरक बजट में 1500 करोड़ रुपये के बड़े फंड की मंजूरी भी दे दी है।

सरकार के इस कदम से राज्य के लाखों वरिष्ठ नागरिकों को सीधा फायदा पहुंचेगा और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अब उत्तर प्रदेश के पात्र बुजुर्गों (Old Age Scheme) को हर महीने मिलने वाली 1000 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर सीधे 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यानी अब हमारे बुजुर्गों को सालाना पूरे 18,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

पेंशन भेजने का तरीका भी हुआ आसान

इसके साथ ही, पेंशन बांटने के तरीके को भी पहले से कहीं ज्यादा पारदर्शी और आसान बना दिया गया है। पहले जहां तीन महीने में एक साथ 3000 रुपये दिए जाते थे, वहीं अब बढ़े हुए पैसों को 1500-1500 रुपये की दो किस्तों में जारी किया जाएगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि पेंशन का सारा पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाएगा, ताकि बिना किसी बिचौलिए या झंझट के बुजुर्गों को उनका हक सीधे उनके हाथ में मिल सके।

किसे मिलेगा पेंशन का लाभ, पात्रता और शर्तें

पेंशन का नियमित लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पूरा होना अनिवार्य है। जैसे कि लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

डीबीटी (DBT) से भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का NPCI पोर्टल पर मैप होना जरूरी है।

इसके अलावा सबसे जरूरी बात कि e-KYC सत्यापन। यदि किसी वृद्धजन की पेंशन रुकती है, तो उन्हें तुरंत अपना e-KYC अपडेट कराना होगा।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 2.13.27 PM

यदि पेंशन खाते में न आए तो क्या करें?

अगर किसी पात्र बुजुर्ग के खाते में बढ़ी हुई पेंशन की किस्त नहीं पहुंची है, तो सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार:

  • सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या बैंक शाखा में जाकर e-KYC और NPCI मैपिंग का स्टेटस चेक कराएं।
  • अपने संबंधित जनपद के समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से संपर्क कर आवेदन विवरण और आधार विवरण का मिलान कराएं।
  • योजना के आधिकारिक यूपी सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्टेटस ट्रैकिंग करें।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी