विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों के अधिकारी बदले

Published: Thu, 28 May 2026 10:03 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें प्रयागराज, कानपुर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व मीरजापुर, मुरादाबाद उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को किस विभाग में मिली नियुक्ति?

स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी, भदोही बरखा सिंह को प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है।

प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को उप जिलाधिकारी, आजमगढ़, प्रतीक्षारत अभिषेक वर्मा को उप जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर अमृता सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अमेठी बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी अनूप कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।