विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: टैंकर में फंसकर 20 मीटर तक घिसटे मामा-भांजे, तिलक समारोह से लौट रहे थे, दोनों की मौत

By Saurabh ShuklaEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 04 Dec 2023 04:56 PM (IST)

काकोरी में मोहान रोड पर दो भाई रविवार देर रात सड़क पर खड़े अपने मामा को बाइक पर बैठा रहे ...और पढ़ें

टैंकर में फंसकर 20 मीटर तक घिसटे मामा-भांजे की मौत, एक घायल
टैंकर में फंसकर 20 मीटर तक घिसटे मामा-भांजे की मौत, एक घायल

जागरण टीम, लखनऊ। काकोरी में मोहान रोड पर दो भाई रविवार देर रात सड़क पर खड़े अपने मामा को बाइक पर बैठा रहे थे। इस बीच पीछे से आए डामर से भरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक टैंकर में फंस गई और करीब 20 मीटर तक मामा और भांजे घिसटते रहे। हादसे में दोनों की मौत हो गई वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को सिपाही जितेंद्र पाल और होमगार्ड अनुज यादव ने पीछा किया। घुरघुरी तालाब के पास से पकड़ लिया। काकोरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के मुताबिक, उन्नाव जनपद के हसनगंज नेवलगंज के रहने वाले सजीवन लाल अपने भाई राम सजीवन के साथ काकोरी के महतवा गांव में मौसेरे भाई राजू के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। 

रविवार देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। शिवरी गांव के पास उनके मामा रमेश सड़क पर खड़े थे। रमेश को भी वापसी में घर जाना था। दोनों भाई बाइक रोक मामा रमेश को बैठा रहे थे। इस बीच पीछे से आए डामर से भरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक टैंकर में फंस गई। 

सजीवन लाल और रमेश बाइक के साथ करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां, सजीवन लाल और रमेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, राम सजीवन की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर चालक का सिपाही जितेंद्र और होमगार्ड अनुज यादव ने पीछा किया उसे घुरघुरी तालाब के पास से पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का मुकाबला करने के लिए...', बीजेपी की प्रचंड जीत पर क्‍या बोले अखि‍लेश?

यह भी पढ़ें: खाकी पर शिकंजा; मनमानी करने वाले गोरखपुर के दो दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; हफ्ते भर में 150 पर हुई कार्रवाई  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।