Move to Jagran APP

UP News: स्थापना दिवस पर भाजपा शुरू करेगी 'सामाजिक न्याय सप्ताह'; पीएम का उद्बोधन बूथ स्तर तक सुनाया जाएगा

UP News छह अप्रैल को भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह का शुभारंभ करेगी। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा। वहीं पीएम का उद्बोधन बूथ स्तर तक सुनाए जाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

By Ashish Kumar TrivediEdited By: Nirmal PareekPublished: Sat, 01 Apr 2023 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 11:22 PM (IST)
UP News: स्थापना दिवस पर भाजपा शुरू करेगी 'सामाजिक न्याय सप्ताह'; पीएम का उद्बोधन बूथ स्तर तक सुनाया जाएगा
स्थापना दिवस पर भाजपा शुरू करेगी सामाजिक न्याय सप्ताह

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : छह अप्रैल को भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह का शुभारंभ करेगी। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह वर्चुअल माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों व अभियान से जुड़े अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देंगे।

loksabha election banner

छह अप्रैल को मानाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी संगठन की योजना के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। छह अप्रैल को स्थापना दिवस वाले दिन पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह नौ बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

पीएम का उद्बोधन बूथ स्तर तक सुनाए जाने की व्यवस्था

बूथ पर ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा जिला व मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज आयोजित किए जाएंगे। वहीं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। आठ अप्रैल को अनुचूजित जनजाति मोर्चा द्वारा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और रोजगार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। नौ अप्रैल को पार्टी का किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में श्री अन्न (मोटे अनाज) पर अभियान चलेगा।

इसके अलावा 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी व पिछड़ों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की जाएगी। 12 अप्रैल को सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं, 13 अप्रैल को मंडल स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम व जलाशयों की सफाई का अभियान पार्टी कार्यकर्ता चलाएंगे। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.