24 September Ka Mausam: यूपी में मानसून की विदाई के बीच बदलेगा मौसम, पश्चिमी इलाकों में बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन राज्य में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है।
सितंबर के अंत तक राज्य में बारिश और गरज-चमक का दौर।
पश्चिमी यूपी में 25-26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, देश में मौसम की प्रणालियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से पीछे हट गया है, वहीं राज्य में आगामी दिनों में गरज-चमक और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों का कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। विशेष रूप से कानपुर में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं, 23 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से आंशिक रूप से पीछे हट चुका है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर हवा के ऊपरी भाग में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
23 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 24 से 27 सितंबर के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पश्चिमी यूपी में ऐसा होगा मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम अधिकांश रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 24 सितंबर के बीच कुछ चुनिंदा इलाकों में छुटपुट बारिश हो सकती है। लेकिन 25 और 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
