विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP MLC Election 2022 Result: लखनऊ उन्नाव सीट रामचंद्र प्रधान जीते, एलयू से शुरू की थी राजनीत‍ि

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 02:05 PM (IST)

UP MLC Election 2022 Result रामचंद्र प्रधान ने उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से अपना ...और पढ़ें

UP MLC Election 2022 Result: लखनऊ उन्‍नाव सीट से एमएलसी बने भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान।
UP MLC Election 2022 Result: लखनऊ उन्‍नाव सीट से एमएलसी बने भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। एमएलसी चुनाव में लखनऊ उन्‍नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र को कुल 3488 वोट म‍िले। वहीं सपा के सुनील सिंह साजन को 400 मत म‍िले। वहीं कुल 88 वोट इनवैलिड बताए गए। 

लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से सफर शुरू करने वाले रामचंद्र प्रधान ने बसपा का दामन थामा था। वह लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्रसंघ के महामंत्री भी रह चुके थे। इसके बाद बसपा की राजनीति करने लगे। वह लखनऊ के उन खास चेहरों में थे, जो बसपा से जुड़े थे। 

मायावती सरकार में भी उनका दबदबा था और उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया गया था। राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था, लेकिन 2013 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। समय के साथ ही उनकी भाजपा में पकड़ मजबूत होती गई। मलिहाबाद के नई बस्ती धनेवा गांव निवासी रामचंद्र लंबे समय से गोमतीनगर में रहते हैं उनकी पत्नी अनीता प्रधान कसमण्डी मलिहाबाद में संचालित स्कूल की देखरेख करती है और बेटी श्रेया प्रधान बेटा प्रत्यूष प्रधान है।

प‍िता थे क‍िसान  

रामचंद्र प्रधान गरीब परिवार में पले बढ़े। उनके पिता खेती-किसानी करते थे। रामचंद्र प्रधान की कक्षा आठ तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में हुई थी। उन्‍होंने इंटर तक की पढ़ाई महात्मा गांधी कालेज से करने के बाद पढऩे के ल‍िए शहर आ गए। यहां लखनऊ व‍िश्‍वव‍िद्यालय में एमए एलएलबी और एलएलएम तक पढ़ाई की और छात्र राजनीत‍ि से अपना सफर शुरू क‍िया। 

उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नही देखा और निरंतर राजनीति की बुलंदियों को छूते गए। बसपा सरकार में उनके छोटे भाई धर्मेंद्र प्रधान को लखनऊ का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया था। क्षेत्र में जश्न का मौहाल है साथ ही गांव के लोग उनके स्वागत की तैयारियों में लगे है।

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022