यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP MLC Election 2022 Result: रायबरेली में और मजबूत हुआ पंचवटी परिवार, तीसरी बार जीते दिनेश सिंह
UP MLC Election 2022 Result रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट 2010 व दूसरी बार 2016 ...और पढ़ें

रायबरेली, [दिलीप सिंह]। एमएलसी चुनाव से पहले राज्यमंत्री की गद्दी का तोहफा और अब फिर एमएलसी सीट पर एकतरफा जीत। इसके साथ ही पंचवटी परिवार की जिले की राजनीति में पकड़ और मजबूत हो गई है। हालांकि, कुछ ऐसे ही परिणामों के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मजबूत घेराबंदी का नतीजा रहा कि विरोध मैदान में उन्हें छू भी न सके।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू हुई। नौ टेबलों पर शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले मतों की छटनी कराई गई। उसके बाद गिनती शुरू हुई। एमएलसी चुनाव में 2480 मतदाता है, जिसके सापेक्ष 2464 मतदाताओं ने मतदान किया था। भाजपा प्रत्याशी व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को 2304 मत मिले। वहीं सपा प्रत्याशी इंजीनियर वीरेंद्र शंकर सिंह को 129 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने 2175 मतों से जीत दर्ज की। दिनेश प्रताप सिंह ने लगातार तीसरी बार एमएलसी के चुनाव में जीत दर्ज की है। जिले के गुनावर कमंगलपुर के गांव से निकले एक परिवार, जिसे पंचवटी के नाम से जाना व पहचाना जाता है। पिछले एक दशक से यह कुटुंब लगातार रायबरेली की राजनीति के केंद्र में हैं। छोटे से छोटे व बड़े से बड़े राजनीतिक पद पर इसी परिवार का कब्जा है।
एक ही घर की छत के नीचे विधायक, एमएलसी, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सभी यहां रहे। पंचवटी नाम का यह आवास एमएलसी व 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मुकाबले चुनावी रणभूमि में उतरे दिनेश सिंह का है। 2022 के चुनाव में हरचंदपुर सीट से भाई व विधायक राकेश सिंह की हार के बाद विरोधियों को लगा कि राजनीति में पंचवटी का प्रभाव अब घट जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं।
पहले भाजपा से एमएलसी का टिकट मिला। इसके बाद योगी 2.0 सरकार में स्वतंत्र प्रभार का मंत्री पद देकर वैभव को बढ़ा दिया। अब एमएलसी चुनाव में विरोधियों को धूल चटा कर दिनेश प्रताप सिंह ने यह साबित कर दिया कि पंचवटी का प्रभाव न कम था न ही आगे कम होगा।
दिनेश प्रताप सिंह का प्रोफाइल
- शिक्षा : स्नातक
- उम्र : 54 साल
- लंबित आपराधिक मामले : 05
- चल संपत्ति- 1,11,59,257.48
- अचल संपत्ति- 1,90,00,000
- व्यवसाय : व्यापार, कृषि
- Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 12 Apr 2022
