विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP MLC Election 2022 Result: गोंडा में अवधेश उर्फ मंजू सिंह बने एमएलसी, सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:48 PM (IST)

UP MLC Election 2022 Result अवधेश कुमार उर्फ मंजू स‍िंंह ने गोंडा में एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्‍होंने सपा ...और पढ़ें

UP MLC Election 2022 Result: एकतरफा मुकाबले में सपा प्रत्याशी को 4401 मतों से हराया, 64 मत अवैध।
UP MLC Election 2022 Result: एकतरफा मुकाबले में सपा प्रत्याशी को 4401 मतों से हराया, 64 मत अवैध।

गोंडा, जागरण संवाददाता। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने बड़ी दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के डा. भानु कुमार को 4401 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। बता दें क‍ि मंजू सिंह उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में 2012-2017 तक विधायक रहे।

मंगलवार को सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई केंद्र में मतगणना शुरू हुई। प्रेक्षक शकुंतला गौतम की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। एक साथ 26 बूथों की मतपेटिकाएं खोली गईं। इसके बाद 50-50 मतों की गड्डी बनाई गई। इसके बाद पांच टेबल पर अलग-अलग मतगणना हुई। छह राउंड में 4824 वोटों की गिनती के बाद परिणाम फाइनल हुआ।

भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह को 4572 मत मिले। उन्होंने सपा प्रत्याशी डा. भानु कुमार को 4401 मत से हराया। मंजू सिंह पहली बार एमएलसी चुने गए हैं। सपा प्रत्याशी को 171 व निर्दल उम्मीदवार सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को सिर्फ 17 मत मिले। जबकि, 64 मत अवैध घोषित किए गए।

फोडे गए पटाखे, कार्यकर्ता मना रहे जश्न : शहर के रघुकुल विद्यापीठ में सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे थे। जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। अबीर-गुलाल लगाने के साथ ही पटाखे फोड़े गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, ब्लाक प्रमुख मनोज पांडेय, सुमित भूषण सिंह ने जीत पर प्रसन्नता जताई है।

जान‍िए अपने एमएलसी को

  • नाम : अवधेश कुमार उर्फ मंजू स‍िंंह
  • शिक्षा : स्नातक
  • उम्र : 60 साल
  • आपराधिक मामले : कोई नहीं
  • चल संपत्ति- 1.21 करोड़
  • अचल संपत्ति- 5.15 करोड़
  • व्यवसाय : व्यापार, कृषि
  • नोट : मंजू सिंह भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में 2012-2017 तक विधायक रहे।
Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022