Move to Jagran APP

यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, शिवपाल से भेंट के बाद अखिलेश का ट्वीट उनके संस्कारों का सुबूत

यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अपने सगे चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया है वह उनके संस्कारों का सुबूत है। उन दलों के लिए भी संदेश जिन्होंने उनके साथ यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 08:23 PM (IST)
यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले, शिवपाल से भेंट के बाद अखिलेश का ट्वीट उनके संस्कारों का सुबूत
यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि शिवपाल से भेंट के बाद अखिलेश का ट्वीट उनके संस्कारों का सुबूत।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अपने सगे चाचा शिवपाल सिंह यादव से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया है वह उनके संस्कारों का सुबूत है। साथ ही उन दलों के लिए भी एक संदेश जिन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन किया है। जो अपने चाचा को सिर्फ एक छोटी पार्टी का अध्यक्ष समझता हो उसके लिए बाकियों की क्या बिसात।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वभावतः सत्तालोलुप हैं। येन-केन प्रकारेण सत्ता पाना ही उनका एक मात्र मकसद है। सत्ता भी उनको जनता की सेवा के लिए नहीं लूट की खुली छूट, अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए चाहिए। इसके लिए वह छोटे दलों से गठबंधन नहीं, जातियों की गोलबंदी कर रहे हैं।

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि जातीय राजनीति के दिन लद चुके हैं। जनता विकास चाहती है। वह डबल इंजन (मोदी और योगी) की सरकार के विकास का काम न केवल देख रही है बल्कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार और पहले की सरकारों के काम के फर्क को साफ-साफ महसूस कर रही है। लिहाज अब अखिलेश की दाल गलने से रही। यूं भी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। बाकी खुद की तसल्ली के लिए वह ख्वाब देखते रहें।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की थी। उसके बाद किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 'क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति के तहत प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। इस ट्वीट में कहीं भी शिवपाल से अपने रिश्ते का जिक्र तक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.