विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर यूपी के कोटेदारों को तोहफा: बढ़ा लाभांश खातों में ट्रांसफर, अब मिलेगा ₹125 प्रति क्विंटल

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:54 AM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले कोटेदारों को बढ़े हुए लाभांश का तोहफा दिया है। राज्य अतिरिक्त लाभांश के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कोटेदारों के खातों में 20.90 करोड़ रुपये अंतरित।

  2. अब प्रति क्विंटल 125 रुपये लाभांश मिलेगा।

  3. मुख्यमंत्री योगी ने 14 साल बाद लाभांश बढ़ाया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली से एक दिन पहले प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को बढ़े हुए लाभांश का उपहार दिया। शुक्रवार को राज्य अतिरिक्त लाभांश के रूप में 20.90 करोड़ रुपये कोटेदारों के बैंक खातों में अंतरित किए गए।

सरकार ने जुलाई से प्रति क्विंटल 25 रुपये अतिरिक्त लाभांश देने की घोषणा की थी, जिसके बाद अब प्रदेश के 80 हजार से अधिक कोटेदारों को 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलना शुरू हो गया है।

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश का भुगतान शुरू किया गया। प्राथमिक लाभांश के 10,779 बिलों का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, पूरक लाभांश के 6137 बिल भी सत्यापित किए जा चुके हैं।

पीएफएमएस से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें दूर होने के बाद भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है। तीनों मदों को मिलाकर बिल सत्यापन की प्रगति 85 प्रतिशत पहुंच गई है। छह नवंबर को प्राप्त भुगतान एडवाइस के आधार पर 11.20 करोड़ रुपये के बिल कोषागार में प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि करीब 80 हजार कोटेदारों के माध्यम से 14.5 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्यान्न योजना का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- परिवार से सलाह के बाद मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भाई हसीब अहमद ने बताई मेन वजह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 वर्ष बाद कोटेदारों का लाभांश बढ़ाया है। उन्होंने कोटेदारों से गरीब परिवारों को खाद्यान्न वितरण में संवेदनशीलता बरतने और निर्धारित समय पर राशन उपलब्ध कराने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।