विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में जेलों की सुरक्षा होगी और भी मजबूत, 676 इंसास राइफल खरीदेगी योगी सरकार

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:28 PM (IST)

योगी सरकार उत्तर प्रदेश की जेलों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 676 इंसास राइफल और 58,795 कारतूस खरीदेगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 676 इंसास राइफल और 58,795 कारतूस खरीदे जाएंगे।

  2. खरीद पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

  3. जेल कर्मियों को आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार 676 इंसास राइफल और 58,795 कारतूस खरीदेगी। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

पूरी खरीद प्रक्रिया पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के तहत जेल वार्डर समेत कारागार के अन्य सुरक्षा कर्मियों को आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि आपात परिस्थितियों में सुरक्षा बल अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें।

डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि जेलों की सुरक्षा को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के प्रस्ताव के तहत 5.56 एमएम की 676 इंसास राइफल करीब 13.50 करोड़ रुपये से खरीदी जाएंगी। वहीं, 58,795 कारतूस की खरीद पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

हथियारों और कारतूस की खरीद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के माध्यम से प्रस्तावित है। कारतूस का उपयोग प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इसके माध्यम से जेल वार्डर और अन्य सुरक्षा कर्मियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब शादी या पिकनिक के लिए भी बुक कर सकेंगे रोडवेज बसें, यूपी परिवहन निगम ने शुरू की सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।