यूपी में ITI के दूसरे चरण का सेलेक्शन रिजल्ट घोषित, 12 से 17 सितंबर तक होंगे एडमिशन
उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का चयन परिणाम जारी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
आईटीआई दूसरे चरण का चयन परिणाम जारी।
12 से 17 सितंबर तक होंगे प्रवेश।
वेबसाइट पर देखें परिणाम, एसएमएस से मिलेगी सूचना।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। सत्र 2026 के छह माह, 2026-27 के एक वर्षीय और 2026-28 के दो वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए चयन हुआ है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 17 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।अभ्यर्थी परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऐसे मिलेगी जानकारी
पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करने पर चयन होने की स्थिति में बुलावा पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। चयन की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
चयन न होने पर रैंक दिखाई देगी। चयनित अभ्यर्थी बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, एक-एक प्रमाणित प्रति और दो फोटो लेकर संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में मंडी परिषद और वन विभाग की जमीन पर बनेगा फ्लाइओवर, 40 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 10 दिन के अंदर शुरू होगा काम
सूची से चयन का मिलान कराने के बाद प्रवेश पूरा करें। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को फ्रीज (स्थिर) या फ्लोट (विस्थापित) विकल्प में से एक चुनना होगा।
