UP IPS Transfer List: ललितपुर के SP समेत चार IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
UP IPS Transfer List ललितपुर के पुलिस अधीक्षक समेत चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बबलू कुमार को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में तैनाती दी गई है। पूनम को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का सेनानायक बनाया गया है।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को शासन ने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक समेत चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गोपाल कृष्ण चौधरी को ललितपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबंद्ध कर दिया गया है।
शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार बबलू कुमार को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में तैनाती दी गई है। पूनम को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का सेनानायक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द कुछ अन्य आईपीएस अधिकारियों की स्थानान्तरण सूची भी जारी हो सकती है।
इन आईपीएस अधिकारियों का तबादला
- नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
- बबलू कुमार - एसपी (प्रतीक्षारत), डीजीपी मुख्यालय - एसपी (मुख्यालय), भ्रष्टाचार निवारण संगठन।
- पूनम - एसपी (प्रतीक्षारत), डीजीपी मुख्यालय - सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़।
- गोपाल कृष्ण चौधरी - पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट - एसपी, ललितपुर।
- निखिल पाठक - एसपी, ललितपुर - एसपी, संबद्ध डीजीपी मुख्यालय।