विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दो सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, डीके ठाकुर का अतिरिक्त प्रभार हटा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Tue, 20 Oct 2026 11:04 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया है। ध्रुव कांत ठाकुर से नागरिक सुरक्षा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ध्रुव कांत ठाकुर से नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटा।

  2. अशोक कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा के पुलिस महानिदेशक।

  3. यूपी शासन ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का किया फेरबदल।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती के संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी सूची के अनुसार, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव कांत ठाकुर, जो वर्तमान में पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उनसे नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। अब वह पूर्ण रूप से केवल पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, जो अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे, उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।