विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update News: यूपी में भीषण ठंड, इन जिलों में सीवियर कोल्ड का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Published: Tue, 23 Jan 2024 07:18 AM (IST)

UP Weather News कड़ाके की ठंड से अभी यूपी में राहत के आसार नहीं हैं। आने वाले दाे दिनों में ...और पढ़ें

UP Weather News: यूपी में भीषण ठंड का अलर्ट जारी है।
UP Weather News: यूपी में भीषण ठंड का अलर्ट जारी है।

HighLights

  1. ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
  2. 25 के बाद बदलेगा मौसम

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में मंगलवार से गुरुवार तक कोहरा छाया छाएगा और गलन भी रहेगी। हालांकि, सोमवार को राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से काफी कम रहा। दिन का पारा जहां 5.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 16.8 पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 7.7 दर्ज किया गया।

सोनभद्र सबसे ठंडा रहा

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, सोनभद्र 3.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, आगरा में 4.3 डिग्री रहा। जेट स्ट्रीम का असर मौसम पर है, इसलिए ठंड बढ़ी है।

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: चार डिग्री तक गिरा गया का पारा, पटना सहित पूरे बिहार में 26 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड; अलर्ट जारी

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

शुक्रवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। शीतलहर का दौर समाप्त होने और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। मंगलवार को अधिक ठंड के लिए जारी अलर्ट में लखनऊ का भी नाम है। यहां हल्का कोहरा होगा, लेकिन दोपहर 12 बजे से धूप निकलेगी।

ये भी पढ़ेंः रामराज्य का साकार होता स्वप्न, राम मंदिर का पुनर्निर्माण एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं

इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है।

बहुत ज्यादा ठंडे दिन की चेतावनी

लखनऊ, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, मुफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के आसपास जिलों में बहुत अधिक ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।