यूपी में अवैध खनन मामले में सीबीआइ अखिलेश यादव से कर सकती है पूछताछ
आइएएस अफसर बी चंद्रकला के आवास के साथ ही हमीरपुर के दो बड़े मौरंग व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छानबीन करने बाद अब सीबीआइ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है।
लखनऊ, जेएनएन। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में अवैध खनन के मामले में जांच कर रही सीबीआइ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है। आज आइएएस अफसर बी चंद्रकला के आवास के साथ ही हमीरपुर के दो बड़े मौरंग व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छानबीन करने बाद अब सीबीआइ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है।
सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति का भी नाम है। 2012 से 2013 तक अखिलेश यादव के पास खनन मंत्री का चार्ज था। इस घोटाले का पूरा सच जानने के लिए सीबीआई अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकती है। वर्ष 2012 से 2013 के बीच अखिलेश यादव ने खनन महकमा अपने पास रखा था। बाद में उन्होंने गायत्री प्रसाद प्रजापति को खनन मंत्री बनाया था।खनन विभाग के एक अन्य पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भी सीबीआई द्वारा मामले में तलब किए जाने की संभावना है।
उस समय उनके सचिव रहे आलोक कुमार चर्चा में थे। अखिलेश यादव ने कुछ समय बाद ही आलोक कुमार को सचिव मुख्यमंत्री पद से हटाया था। जब अखिलेश यादव ने उन्हें सचिव बनाया था, तब वह उनके काम की तारीफ भी सार्वजनिक तौर पर कर दिया करते थे। बाद में वह किसी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने दिसंबर 2013 में आलोक कुमार को हटा दिया था।