विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बुनकरों के लिए 'बड़ा बाजार' तैयार करेगी योगी सरकार, मंत्री राकेश सचान ने दिया अपडेट

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 07:08 PM (IST)

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अब हथकरघा निर्मित बेडशीट, तकिया कवर और बैंडेज की आपूर्ति की जाएगी। इससे उत्तर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सरकारी अस्पतालों में हथकरघा निर्मित उत्पादों की होगी आपूर्ति।

  2. बुनकरों को मिलेगा बड़ा और स्थायी सरकारी खरीद का बाजार।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया निर्णय।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में अब हथकरघा निर्मित बेडशीट, तकिया कवर और बैंडेज की आपूर्ति कराने की तैयारी है। इससे प्रदेश के बुनकरों को सरकारी खरीद के रूप में बड़ा और स्थायी बाजार मिल सकेगा। मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अगस्त को लोकभवन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में सरकारी विभागों और शासकीय उपक्रमों में बेडशीट व गाज बैंडेज सहित जरूरी वस्त्रों की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। एक सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में इस संबंध में बैठक हुई थी।

होगा ये काम

बैठक में तय व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से चिकित्सा संस्थानों की जरूरत के अनुसार उत्पादों की आपूर्ति कराने पर चर्चा हुई। इसके लिए प्रदेश के बुनकरों और बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता मानक, परीक्षण, दर निर्धारण, मांग प्राप्त करने, क्रय आदेश, भुगतान और समयबद्ध आपूर्ति की प्रक्रिया जल्द तय की जाए। चिकित्सा संस्थानों से उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार मांग मंगाने और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने का प्रस्ताव भी है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद से बुनकरों को नियमित रोजगार और बाजार मिलेगा और बुनकरी को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

बैठक में प्रमुख सचिव अनिल सागर, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय, संयुक्त आयुक्त पीसी ठाकुर समेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।