विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में होमगार्ड भर्ती के दौरान दूसरे दिन भी बिगड़ी दर्जनों की तबीयत, दो अभ्यर्थियों की हुई मौत

Published: Thu, 17 Sep 2026 03:49 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 05:19 AM (IST)

यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दूसरे दिन दर्जनों अभ्यर्थी बीमार पड़े और दो की मौत हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी होमगार्ड भर्ती पीईटी में दो अभ्यर्थियों की मौत हुई।

  2. मेरठ में तरुण कुमार और अंकुज मलिक ने दौड़ते हुए दम तोड़ा।

  3. गर्मी के कारण कई जिलों में दर्जनों अभ्यर्थी बीमार पड़े, अस्पताल भर्ती।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान दूसरे दिन भी कई जिलों में अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। मेरठ में मंगलवार को दौड़ के दौरान बेहोश हुए अभ्यर्थी तरुण कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यहां बुधवार को नौ अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बरेली में तीन, रायबरेली में 10 और अयोध्या में छह अभ्यर्थियों को हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाने पर मेरठ में बेहोश हुए हापुड़ के तरुण कुमार की बुधवार को न्यूटिमा अस्पताल में मौत हो गई।

चिकित्सक संदीप गर्ग ने बताया कि दौड़ते समय हृदयाघात हुआ था। मंगलवार को शामली के अभ्यर्थी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक की मौत हो गई थी। एसपी क्राइम और भर्ती के नोडल अधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि गर्मी के चलते प्रक्रिया को 10 बजे रोक दिया था। गुरुवार को सुबह पांच बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा पहले भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा।

भर्ती के समय डाक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौजूद रहेगी।मेरठ में बुधवार को अस्पताल ले जाए गए नौ में से तीन की हालत अब भी गंभीर है जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 10 अन्य अभ्यर्थियों को चक्कर की शिकायत होने पर मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। सुबह आठ बजे शुरू प्रक्रिया में 10 बजे तक 630 अभ्यर्थियों की दौड़ ही पूरी हो सकी थी। गर्मी के कारण भर्ती प्रक्रिया को बीच में रोकना पड़ा। शेष 400 अभ्यर्थियों की दौड़ 22 और 23 सितंबर को होगी।

बरेली में दौड़ के दौरान अभ्यर्थी संजू, दिनेश यादव और आलोक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। परीक्षा में तैनात डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर भर्ती करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दौड़ने वाले रजनीश अचानक से गिरे और उनका एक पैर टूट गया। तत्काल रजनीश को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

रायबरेली में पीएसी परिसर में कराई जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ में शामिल 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें जिला अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। सभी की हालत सामान्य है। अयोध्या में छह अभ्यर्थियों कीप्रदेश में होमगार्ड्स के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से पीईटी शुरू हुई है।

अभिलेखों के सत्यापन के बाद शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी है। मेरठ में दूसरे दिन 1,000 अभ्यर्थियों की दौड़ होनी थी। सुबह करीब 10 बजे नौ अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए। इन्हें तत्काल एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।

अभ्यर्थी शुएब का पैर टूट गया। स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जबकि अनिल कुमार, शहजाद, अमन राठी, अमित कुमार और धीरेंद्र चौहान को उपचार देकर घर भेज दिया। कपिल शर्मा व अक्षय कुमार निवासी हापुड़, अमित कुमार निवासी मुजफ्फरनगर की हालत चिंताजनक है। अंकित व अमित दौड़ पूरी कर चुके थे।

यह भी पढ़ें- UP में पूर्व अग्निवीरों को मिली राहत, परिवहन विभाग में 20 प्रतिशत का आरक्षण और उम्र सीमा में छूट का ऐलान