विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Home Guard Bharti 2024: यूपी में 42 हजार पदों पर होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, सीएम योगी ने द‍िया न‍िर्देश

Published: Sun, 23 Jun 2024 08:18 AM (IST)

UP Home Guard Bharti 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती कराने का निर्देश दिया है। भर्ती 21-21 हजार पदों पर दो चरणों में होगी। उन्होंने होमगार्ड स्वयंसेवकों की कर्तव्यनिष्ठा व सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैयार किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में होमगार्ड जवानों की साप्ताहिक ड्रिल कराने का निर्देश भी दिया।

सीएम योगी ने 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती कराने का द‍िया निर्देश।- फाइल फोटो
सीएम योगी ने 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती कराने का द‍िया निर्देश।- फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कहा, आपदा मित्र के रूप में कराया जाए प्रशिक्षण
  2. नियमावली बनाने के साथ ही साप्ताहिक ड्रिल कराने का भी निर्देश

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कानून-व्यवस्था के हर मोर्चे पर डटे रहने वाले होमगार्ड जवानों की भूमिका के साथ ही संख्या भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 हजार पदों पर होमगार्ड जवानों की भर्ती कराने का निर्देश दिया है। भर्ती 21-21 हजार पदों पर दो चरणों में होगी।

उन्होंने होमगार्ड स्वयंसेवकों की कर्तव्यनिष्ठा व सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैयार किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा, आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें भी होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाए। इसके लिए विधिक परामर्श लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर नियमावली बनाए।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में होमगार्ड जवानों की साप्ताहिक ड्रिल कराने का निर्देश भी दिया। कहा, कानून-व्यवस्था का विषय हो या आपदाकाल। होमगार्ड जवान हर समय अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। उनका सेवाभाव सराहनीय है। अन्य राज्यों में भी उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत

बैठक में बताया गया कि होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। इनमें लगभग 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं। प्रति वर्ष लगभग चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अनुरूप वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बैठक में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरे जाने पर जोर दिया गया।

दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती किए जाने का लक्ष्य लेकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर सभी बिंदुओं के अनुरूप नियमावली तैयारी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रूल्स 2024 के प्रस्तुतीकरण का किया अवलोकन

यह भी पढ़ें: यूपी को महंगी बिजली का लगेगा झटका या नहीं बढ़ेंगी कीमतें? सुनवाई से पहले परिषद अध्यक्ष ने क्लियर किए अपने इरादे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।