विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Holidays 2027: वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के तीन सरकारी अवकाश में बढ़ोतरी, बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, बैंक और स्कूल-कॉलेज

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:46 PM (IST)

UP Government Holidays 2027: तीन प्रमुख पर्वों को निर्बन्धित श्रेणी से हटाकर सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया है।

22 मार्च 2027 (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

22 मार्च 2027 (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

HighLights

  1. UP Holiday List 2027: छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार को और चार अवकाश रविवार को पड़ेंगे

  2. वर्ष 2027 में 27 सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर मिलेगी चार दिन की छुट्टी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुनावी वर्ष यानी वर्ष 2027 में तीन नये सार्वजनिक अवकाशों के साथ सरकारी कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश तथा निर्बन्धित अवकाश का कैलेंडर मंगलवार को जारी किया है। वर्ष 2027 में होली में चार दिन की छुट्टी मिल रही है। अक्टूबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा और रविवार को मिलाकर तीन दिन का अवकाश बन रहा है।

वर्ष 2026 के कैलेंडर की सूची में निर्बन्धित अवकाशों की सूची में शामिल रहे मकर संक्रांति, महर्षि वाल्मीकि जयंती और संत रविदास जयंती को सार्वजनिक अवकाशों की सूची में शामिल किया गया है। नए साल के कैलेंडर में प्रदेश के छात्रों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल 27 सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) और 27 निर्बन्धित अवकाश (Restricted Holidays) तय किए गए हैं।

वर्ष 2027 में 27 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। जिसमें से महर्षि वाल्मीकि जयंती को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट के अधीन नहीं रखा गया है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 20 फरवरी संत रविदास जयंती, छह मार्च महाशिवरात्रि, 10 मार्च ईद उल फितर, 22 मार्च होलिका दहन, 23 मार्च होली, 26 मार्च गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस, 15 अप्रैल रामनवमी, 19 अप्रैल महावीर जयंती, 17 मई ईदुज्जुहा (बकरीद), 20 मई बुद्ध पूर्णिमा तथा 16 जून को मोहर्रम का सार्वजजिक अवकाश रहेगा।

इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व बरावफात, 17 अगस्त रक्षाबंधन, 24 अगस्त जन्माष्टमी, दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, आठ अक्टूबर दशहरा महानवमी, नौ अक्टूबर विजयदशमी, 29 अक्टूबर दीपावली, 30 अक्टूबर गोवर्द्धन पूजा, 31 अक्टूबर भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती, 14 नवंबर गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा, 12 दिसंबर हजरत अली का जन्मदिवस तथा 25 दिसंबर क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं 15 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती भी इस बार सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया गया है, यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट के अधीन नहीं है।

तीन नये पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस बार सरकार ने कैलेंडर में एक बड़ा बदलाव करते हुए तीन प्रमुख पर्वों को निर्बन्धित श्रेणी से हटाकर सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया है। साल 2027 में मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी एक अप्रैल को

वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी एक अप्रैल दिन बुधवार को है। कार्यकारी आदेशों के तहत अवकाशों में 15 जनवरी शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती तथा 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।

इस दिन बैंक व वित्तीय संस्थाएं खुलेंगी

महर्षि वाल्मीकि जयंती को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के अधीन नहीं रखा गया है, इस दिन बैंक व वित्तीय संस्थाएं खुलेंगी। छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार को और चार अवकाश रविवार को पड़ेंगे। पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्मिकों को शनिवार को पड़ रहे छह सार्वजनिक अवकाशों के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। इसका लाभ छह दिवसीय सप्ताह वाले कार्मिकों को मिलेगा।

निर्बन्धित अवकाशों की संख्या भी 27

निर्बन्धित अवकाशों की सूची में एक जनवरी नव वर्ष दिवस, 24 जनवरी शबे बारात व जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस, 11 फरवरी बसंत पंचमी, पांच मार्च जमात-उल-विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार, 11 मार्च ईद-उल-फितर, 24 मार्च होली, 27 मार्च ईस्टर सैटरडे, 29 मार्च ईस्टर मंडे, पांच अप्रैल महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती, सात अप्रैल चेटी चंद, 17 अप्रैल चन्द्रशेखर जयंती, आठ मई परशुराम जयंती, नौ मई लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती, 18 मई ईदुज्जुहा (बकरीद), 15 जून मोहर्रम, 25 जुलाई चेहल्लुम, 14 सितंबर अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा, 30 सितंबर महाराजा अग्रसेन जयंती, सात अक्टूबर दशहरा (महाष्टमी), 28 अक्टूबर नरक चतुर्दशी, 31 अक्टूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेन्द्र देव जयंती, चार नवंबर छठ पूजा पर्व, 16 नवंबर वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, पांच दिसंबर हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का ऊर्स, 23 दिसंबर चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस तथा 24 दिसंबर क्रिसमस ईव शामिल है। वर्ष 2026 में निर्बन्धित अवकाश 32 थे, सरकार ने बाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती और महानवमी के दिन निर्बन्धित अवकाश घोषित किया था।

प्रमुख त्योहारों पर कब रहेंगी छुट्टियां

होली: वर्ष 2027 में होली का त्योहार मार्च के तीसरे सप्ताह में पड़ेगा। 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले 20 मार्च को शनिवार और 21 मार्च को रविवार पड़ रहा है। कार्यालयों में शनिवार-रविवार छुट्टी रहेगी। इस तरह 20 से 23 मार्च तक चार दिन की छुट्टी मिल सकती है।

दशहरा: अक्टूबर महीने में त्योहारों की शुरुआत दशहरे से होगी। 8 अक्टूबर (शुक्रवार) को महानवमी और 9 अक्टूबर (शनिवार) को विजयदशमी की छुट्टी रहेगी।
दीपावली: साल 2027 में दीपावली अक्टूबर के अंत में मनाई जाएगी। 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को दीपावली, 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्द्धन पूजा और 31 अक्टूबर (रविवार) को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा।

वर्ष 2027 के सार्वजनिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

तारीख                  पर्व / अवसर
14 जनवरी             मकर संक्रांति
26 जनवरी             गणतंत्र दिवस
20 फरवरी             संत रविदास जयंती
06 मार्च                महाशिवरात्रि
10 मार्च                ईद-उल-फितर
22 मार्च                होलिका दहन
23 मार्च                होली
26 मार्च                गुड फ्राइडे
14 अप्रैल              डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
15 अप्रैल              रामनवमी
19 अप्रैल              महावीर जयंती
17 मई                 ईदुज्जुहा (बकरीद)
20 मई                 बुद्ध पूर्णिमा
16 जून                 मोहर्रम
15 अगस्त             स्वतंत्रता दिवस / बरावफात
17 अगस्त             रक्षाबंधन
24 अगस्त             जन्माष्टमी
02 अक्टूबर            महात्मा गांधी जयंती
08 अक्टूबर            दशहरा (महानवमी)
09 अक्टूबर            विजयदशमी
15 अक्टूबर            महर्षि वाल्मीकि जयंती (बैंक खुले रहेंगे)
29 अक्टूबर            दीपावली
30 अक्टूबर            गोवर्द्धन पूजा
31 अक्टूबर            भैयादूज / चित्रगुप्त जयंती
14 नवंबर              गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
12 दिसंबर             हजरत अली का जन्म दिवस
25 दिसंबर             क्रिसमस-डे।

छह छुट्टियां शनिवार और चार छुट्टियां रविवार को

2027 के इन 27 सार्वजनिक अवकाशों में से 6 छुट्टियां शनिवार को और 4 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। स्कूल-कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश तथा जिलाधिकारी द्वारा घोषित स्थानीय छुट्टियों का आदेश अलग से जारी होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।