Move to Jagran APP

UP Heatwave Alert: यूपी के इन 25 जिलों में अभी जारी रहेगी हीटवेव, तेज धूप-भीषण गर्मी करेगी बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लोगों का अभी 15 जून तक गर्मी और सताएगी। रविवार को भी लोगों का तेज धूप और भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाओं के लोग झुलसने पर मजबूर रहे। लखनऊ और आसपास में 15 जून तक बूंदाबांदी के भी आसार नहीं हैं। मौसम पूरी तरह से शुष्क और धूप झुलसाने वाली रहेगी।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Mon, 10 Jun 2024 10:04 AM (IST)
UP Heatwave Alert: यूपी के इन 25 जिलों में अभी जारी रहेगी हीटवेव, तेज धूप-भीषण गर्मी करेगी बुरा हाल
UP Heatwave Alert: यूपी के इन 25 जिलों में अभी जारी रहेगी हीटवेव, तेज धूप-भीषण गर्मी करेगी बुरा हाल

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लोगों का अभी 15 जून तक गर्मी और सताएगी। रविवार को भी लोगों का तेज धूप और भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाओं के लोग झुलसने पर मजबूर रहे। लखनऊ और आसपास में 15 जून तक बूंदाबांदी के भी आसार नहीं हैं। मौसम पूरी तरह से शुष्क और धूप झुलसाने वाली रहेगी। कई जिलों में लू के थपेड़े भी चलेंगे।

सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, कानपुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में लू चलेगी। 12 जून तक लखनऊ में गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश में रविवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा।

प्रयागराज में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस

यहां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वाराणसी, झांसी, हमीरपुर,आगरा जैसे शहरों का तापमान भी 44 के पार रहा। लखनऊ में दिन यहां का तापमान तीन डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ और आसपास के जिलों में 10 जून को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अभी गर्मी और तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है।