Move to Jagran APP

UP सरकार किसानों को बनाएगी समृद्ध, जैविक खेती के साथ एकीकृत खेती के गुर सिखाएंगे कृषि विशेषज्ञ

द मिलियन फार्मर्स स्कूल के नाम से कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर पाठशालाओं का संचालन होगा। न्याय पंचायत स्तर पर चलने वाली 52 हजार पाठशालाओं में एक करोड़ से अधिक किसानों को उन्नतशील खेती के गुर सिखाए जाएंगे।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 05:44 PM (IST)
उत्‍तर प्रदेश में सरकार किसानों को सिखाएगी जैविक खेती।

लखनऊ, जितेंद्र उपाध्याय। न्यूतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के बाद अब सरकार किसानों की पाठशाला लगाने की तैयारी कर रही है। 14 सितंबर से लखनऊ समेत सूबे के सभी जिलों की न्यायपंचायतों में चलने वाली इस अनोखी पाठशाला में कृषि विशेषज्ञ शिक्षक और किसान विद्यार्थी के रूप में नजर आएंगे। 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल के नाम से कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर पाठशालाओं का संचालन होगा। न्याय पंचायत स्तर पर चलने वाली 52 हजार पाठशालाओं में एक करोड़ से अधिक किसानों को उन्नतशील खेती के गुर सिखाए जाएंगे। विषय विशेषज्ञों की टीम हर न्याय पंचायत में जाकर किसानों को समृद्धि सबक देगी। पहले फेज की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है। दो दिन चलने के बाद दूसरा फेज 20 सितंबर से शुरू होगा।

loksabha election banner

तेज धूप, बारिश और जाड़े में खेतों में हाड़ तोड़ मेहनत करने वाले किसानों को उतना लाभ नहीं मिलता पाता जितना उन्हें मिलता चाहिए। कृषि विभाग खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के साथ ही गेहूं, धान, दलहन व तिलहन जैसी परंपरागत खेती के साथ ही पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन करने के प्रति किसानों को जागरूक करता है। सरकार की ओर से किसानों की आय दो गुनी करने के लक्ष्य के सापेक्ष ऐसी एकीकृत पाठशाला चलाने का निर्णय लिया गया। लखनऊ 97 न्याय पंचायतों के साथ ही सूबे की 52 हजार न्याय पंचायतों में पाठशाला संचालित होगी। इसके समुचित संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

जैविक खेती पर होगा फोकस: पहल चरण की चार दिवसीय किसान पाठशाला जैविक खेती पर आधारित है। आने वाले समय में आम लोगों के लिए खास होने वाले जैविक उत्पाद किसानों की आय दो गुना करने मील का पत्थर साबित होंगे। इस पाठशाला में इस पर अधिक जोर होगा। एक दिन में दो घंटे की पाठशाला होगी जिसका समय न्याय पंचायत में रहने वाले किसान तय करेंगे। मुख्य फसलों प्रजातियों की जानकारी के साथ ही कृषि विभाग के मोबाइल एप और अनुदान की जानकारी भी देंगे। कृषि विभाग की योजनाओं कृषि प्रबंधन और के साथ ही समेकित कृषि प्रणाली और कृषकों की आय दो गुनी करने से होने वाले लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाओं के साथ ही सोलर पंप के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

उप कृषि निदेशक डा.सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दो गुना करने के उद्देश्य से कृषि विभाग को पाठशाला चलाने के निर्देश दिए हैं। एकीकृत खेती के साथ ही जैविक खेती और बीहुफसली खेती से होने वाली आर्थिक समृद्धि की जानकारी दी जाएगी। 14 और 15 सितंबर को लखनऊ सहित प्रदेश में पाठशालाओं की शुरुआत होगी। जिला प्रशासन सुविधानुसार पाठशालाओं की शुरुआत कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.