विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार ने 455 लेखपाल का किया प्रमोशन, जल्द मिलेगी राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:07 PM (IST)

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है, जिससे भूमि संबंधी कार्यों में तेजी आएगी।

योगी सरकार ने 455 लेखपाल का किया प्रमोशन।

योगी सरकार ने 455 लेखपाल का किया प्रमोशन।

HighLights

  1. 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली।

  2. पदोन्नति से राजस्व कार्यों और विवादों के निस्तारण में तेजी।

  3. आयुष इंटर्न डॉक्टरों का मासिक भत्ता 7,500 से 15,000 हुआ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने 455 लेखपालों को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) बनाया है। चयन वर्ष 2025-26 के तहत उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पदोन्नत कर्मचारियों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। इसमें निर्धारित पात्रता मानकों और कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की जांच के बाद 455 लेखपालों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया।

इस पदोन्नति से राजस्व निरीक्षक संवर्ग में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी। साथ ही भूमि संबंधी विवादों, पैमाइश, राजस्व अभिलेखों के रखरखाव और अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है

आयुष इंटर्न डॉक्टरों का भत्ता दोगुना

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के इंटर्न डॉक्टरों को अब 7500 रुपये के स्थान पर 15 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। कैबिनेट ने शुक्रवार को भत्ते को दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। लंबे समय से आयुष और एलोपैथी के इंटर्न डाक्टरों के भत्ते में अंतर दूर करने की मांग की जा रही थी।

वर्ष 2010 से आयुष इंटर्न डाक्टरों को 7500 रुपये मासिक भत्ता मिल रहा था, जबकि एलोपैथी के इंटर्न को 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। भत्ते में इस अंतर के विरोध में आयुष इंटर्न लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने विसंगति दूर करने की मांग को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी ज्ञापन सौंपा था।

प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में आयुर्वेद के 588, यूनानी के 150 और होम्योपैथी के 976 इंटर्न डाक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इन सभी को 15 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश बनेगा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल का बड़ा केंद्र, बड़े निवेश और हरित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा