यूपी में रिकॉर्ड गेहूं की खरीद हुई, सरकार ने किसानों से 21 लाख टन से अधिक गेहूं खरीदा
उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में किसानों से 21.564 लाख टन गेहूं खरीदा है, जो पिछले साल की खरीद से दोगुना है।
-1781575779647_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
यूपी सरकार ने 21.564 लाख टन गेहूं की खरीद की।
यह पिछले साल की तुलना में दोगुना अधिक गेहूं है।
किसानों को ऑनलाइन समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में किसानों से 21.564 लाख टन गेहूं खरीदा है। खरीदारी के लिये 5848 केन्द्र बनाये गये थे। जिसको गोदामों में पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने 2025-2026 में किसानों से 10.273 लाख टन गेहूं खरीद था। इस साल के लिए 25 लाख टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। खरीद के अंतिम दिन तक किसानों से 21.564 लाख टन गेंहूं खरीदा गया जो पिछले साल की तुलना में दो गुना अधिक है। लेकिन लक्ष्य से थोड़ा कम हैं।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद रणवीर प्रसाद ने बताया कि खरीदा गये गेहूं को समय से 807 गोदामों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें किसी तरह की त्रुटि रोकने के लिए निगरानी दल तैनात किये गये हैं। किसानों को गेंहूं के समर्थन मूल्य का भुगतान आन लाइन किया गया है।