विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी सचिवालय के कर्मचारियों को तोहफा: सरकार देगी एक करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलेंगे 8 लाख

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 10:31 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने सचिवालय कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया है। सरकार ...और पढ़ें

सचिवालय कर्मचारियों को मिलेगा एक करोड़ का दुर्घटना बीमा।

सचिवालय कर्मचारियों को मिलेगा एक करोड़ का दुर्घटना बीमा।

HighLights

  1. सचिवालय कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा।

  2. सात रुपये प्रतिदिन पर 30 लाख का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा।

  3. बच्चों की शिक्षा हेतु आठ लाख, 10 लाख सावधि जीवन बीमा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सचिवालय के कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने की विशेष पहल की है। सचिवालय प्रशासन विभाग और एक्सिस बैंक के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत पात्र कर्मचारियों को वेतन खाते के साथ बीमा सुविधाएं मिलेंगी। योजना के तहत लगभग चार हजार सचिवालय कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।

इसके अलावा सात रुपये प्रतिदिन के प्रीमियम पर 30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इससे गंभीर बीमारी या उपचार की जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद मिल सकेगी।

कर्मचारियों के आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए आठ लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता का प्रविधान किया गया है। साथ ही 10 लाख रुपये का सावधि जीवन बीमा कवर मिलेगा।

वेतन खाते में बैंकिंग सुविधाओं के साथ सुरक्षा और कल्याण से जुड़े लाभ भी शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में वित्तीय संबल देना है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 18 शहरों को मिलीं 1725 एसी बसें, लखनऊ-कानपुर, मेरठ समेत ये शहर शामिल; योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी