56.26 करोड़ से पूर्वांचल-मध्यांचल और बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार ने दी मंजूरी
प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार इकाइयों को 56.26 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन को मंजूरी दी है।
-1792616524797_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ।
HighLights
चार औद्योगिक इकाइयों को 56.26 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन।
पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा।
कोविड-19 त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत मंजूरी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए चार औद्योगिक इकाइयों को 56.26 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एम्पावर्ड कमेटी की 12वीं बैठक में कोविड-19 त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत यह निर्णय लिया गया।
स्वीकृत प्रस्तावों के तहत हमीरपुर में स्थित जेके सीमेंट लिमिटेड को जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के लिए 10.11 करोड़ रुपये मिलेंगे। बाराबंकी में स्थित ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक तीन तिमाहियों के लिए 12.77 करोड़ रुपये और अमेठी में स्थित कनोडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड को अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक दो तिमाहियों के लिए 7.41 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन को स्वीकृति दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 751 करोड़ से बनेंगे 128 मुख्यमंत्री आवासीय गर्ल्स स्कूल, 375 करोड़ की पहली किस्त जारी
इसी तरह गोरखपुर में स्थित अंकुर उद्योग लिमिटेड को अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक तीन तिमाहियों के लिए 25.97 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद, नियोजन विभाग के सचिव डा. राज शेखर समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
