Move to Jagran APP

नीरज के निधन से हिंदी साहित्य के एक युग का अवसान : राज्यपाल

गीतकार गोपाल दास नीरज के निधन पर रामनाईक, योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और राजबब्बर ने दुख जताया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 08:21 AM (IST)
नीरज के निधन से हिंदी साहित्य के एक युग का अवसान : राज्यपाल

लखनऊ (जेएनएन)। प्रसिद्ध कवि व गीतकार पद्मभूषण से सम्मानित गोपाल दास नीरज के निधन पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दुख जताया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने इसे हिंदी जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। यह एक युग का अवसान है। अपनी कालजयी रचनाओं की वजह से वह लोगों की यादों में हरदम जिंदा रहेंगे।

loksabha election banner

हिंदी जगत की अपूरणीय क्षति 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी भरपाई मुश्किल होगी। उन्होंने अपनी रचनाओं से हिंदी  साहित्य को समृद्ध किया। अपनी बातों को भावनाओं और अनुभूतियों के जरिये कहने में उनको दक्षता हासिल थी। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीरज को हिंदी साहित्य का शृंगार कहते हुए उनके निधन को हिंदी जगत पर वज्रपात बताया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी इसे हिंदी जगत की अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवारीजन के प्रति संवेदना जतायी।

नीरज का निधन व्यक्तिगत क्षति : केशरीनाथ

नीरज के निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि नीरज जैसा कवि व गीतकार सदियों में एक बार पैदा होता है। उन्होंने हिंदी साहित्य को बहुत कुछ दिया है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था, कई मौकों पर हमने मंच भी साझा किया है। वह जीवट व्यक्तित्व के धनी थे, यही कारण है कि मुझे आज उनकी कमी काफी खल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.