प्रदूषण में पहले स्थान पर लखनऊ, सभी को उठानी होगी जिम्मेदारी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमें यह समझना होंगे कि ऊर्जा के विभिन्न संसाधनों के संरक्षण से ही हम भविष्य में प्रगति कर सकते हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को कहा कि हमें यह समझना होंगे कि ऊर्जा के विभिन्न संसाधनों के संरक्षण से ही हम भविष्य में प्रगति कर सकते हैं। ऊर्जा के सर्वाधिक खपत वाले देशों में भारत तीसरे नंबर पर है। सर्वे में पाया गया, लखनऊ सबसे प्रदूषित शहर है। हम सभी को गंभीरता से सोचना होगा, क्योंकि मौजूदा समय में बढ़ते प्रदूषण से हम तमाम बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौका था, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में गेल की ओर से आयोजित 'ईंधन अधिक न खपाएं, आओ पर्यावरण बचाएं' अभियान का।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चे घर में तो लाइट बंद करते हैं, मगर स्कूल में नहीं। टीचर इस बात की जिम्मेदारी बच्चों पर दें। स्कूल इस ओर गंभीरता से सोचे उन्हें पुस्कृत करेंगे। पानी और अनाज को भी बचाएं। बच्चों को सीखना थोड़ा कठिन है, मगर छोटे बच्चो को सीखना बेहद आसान है।
प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं
- 6 डिपो सम्मानित होंगे। परिवहन निगम ने ईंधन बचाकर एक करोड़ रुपए बचाए हैं। आगे का लक्ष्य 50 से 60 करोड़ रुपए है।
- पेटोलियम उत्पादों के लिए संरक्षण के लिए राज्यपाल ने सभी को शपथ दिलाई।
- ईंधन बचावो कार्यक्रम के तहत स्कूलो में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बस ट्रक ड्राइवरो के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।