Move to Jagran APP

प्रदेशवासियों को राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री समेत मंत्र‍ियों ने दी होली की बधाई, कहा- कोविड-19 प्रोटोकाल का करें पालन

Holi 2021 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार को सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ मनाएं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 07:46 AM (IST)
प्रदेशवासियों को राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री समेत मंत्र‍ियों ने दी होली की बधाई, कहा- कोविड-19 प्रोटोकाल का करें पालन
Holi 2021: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य ने प्रदेशवासियों को दी बधाई।

लखनऊ, जेएनएन। Holi 2021: होली के पर्व पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की है।

loksabha election banner

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि होली का सांस्कृतिक महत्व मधु से है। यह पर्व एक ऐसा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक परिवेश रचता है, जो मधुमय व रसमय होता है। ऋग्वेद के अनुसार होली का अर्थ संचय से जुटाई गई मिठास से है। यह पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहाद्र्र एवं भाईचारा बनाए रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व एवं त्योहारों की लंबी श्रृंखला, भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। सनातन परंपरा में पर्व और त्योहार हर्षोल्लास व राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी हैं। समाज और राष्ट्र में परिवर्तन की महत्वपूर्ण घटनाओं को हमारी ऋषि परंपरा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता देकर अगली पीढ़ी को प्रेरणा व प्रकाश का आधार दिया। योगी ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि रंगों के इस त्योहार को सभी लोग आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ मनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की पवित्र भावना को कोई ठेस पहुंचे। त्योहार के माध्यम से मानवता, इंसानियत व भाईचारे का पैगाम जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से पर्व पर आपसी सौहार्द्र, सद्भावना और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.