Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 06:27 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक।

लखनऊ, जेएनएन। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित समेत प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि वह कमजोर व निर्धन वर्ग के हित व कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे।

loksabha election banner

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि रामविलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे, जिन्होंने सदैव गरीब व वंचितों के लिए संघर्ष किया। पासवान का निधन राजनीति की अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामविलास पासवान एक अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वह कमजोर व निर्धन वर्ग के हित व कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने रामविलास पासवान के निधन को राजनीति की अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दलितों पिछड़ों की आवाज बुलंद रखने वाले बहुत ही लोकप्रिय नेता का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मंत्री पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमात्मा से उन्हें अपने श्रीचरणों के स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंंने पासवान को गरीबों व वंचितों का सच्चा हितचिंतक बताया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक रामविलास पासवान के निधन की खबर अति दुखद है। उन्होंने उनके परिवार और पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.