विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभ्युदय कोचिंग के 10 लाख युवाओं को यूपी सरकार देगी मुफ्त टैबलेट, लेकिन पास करनी होगी परीक्षा; जानें- पूरी डिटेल

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 09:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 10:57 AM (IST)

Chief Minister Abhyudaya Yojana योगी आदित्यनाथ सरकार 10 लाख युवाओं को टैबलेट देगी। टैबलेट मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ सरकार 10 लाख युवाओं को टैबलेट देगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार 10 लाख युवाओं को टैबलेट देगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में युवाओं को मुफ्त टैबलेट पाने के लिए परीक्षा पास करनी होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार 10 लाख युवाओं को टैबलेट देगी। टैबलेट मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही निश्शुल्क कोचिंग में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा। कोचिंग में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। टैबलेट पाने के लिए यह एक तरह की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। फिर इस कोचिंग में पढ़ रहे युवाओं में से टैबलेट के लिए पात्र मेधावियों का चयन सरकार द्वारा निर्धारित नियम व शर्तों के आधार पर होगा। 

अभी पांच लाख युवा अभ्युदय कोचिंग में ऑनलाइन व फिजिकल (साक्षात) कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। युवाओं के उत्साह को देखते हुए फिजिकल (साक्षात) कक्षाओं में दाखिले के लिए 28 फरवरी तक पंजीकरण की सुविधा फिर से दी गई है। पांच व छह मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। प्रदेश सरकार इस कोचिंग के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को तराशकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। विशेषज्ञों के गाइडेंस के साथ टैबलेट देकर वह उन्हें घर बैठे ही एक क्लिक पर दुनिया-जहान की जानकारी बेहतर ढंग से पाने का मौका देगी। वह सिविल सेवा परीक्षा, जेईई, नीट व एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आराम से कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की क्रियान्वयन समिति के सदस्य व लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने बताया कि कोचिंग में विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ फिजिकल कक्षाएं भी पढ़ रहे हैं। अब फिर से फिजिकल कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकेंगे। 28 फरवरी को रात आठ बजे तक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पहले से पंजीकृत हैं, वह भी फिजिकल क्लासेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थियों में से टैबलेट पाने के पात्र मेधावियों को चयनित करने के लिए जल्द नियम व शर्तें घोषित होंगी।

अभ्युदय में फिजिकल कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

  • एनडीए व सीडीएस : पांच मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक।
  • जेईई : पांच मार्च को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक।
  • नीट : पांच मार्च को शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक।
  • सिविल सेवा : छह मार्च को दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक।

सीनियर अधिकारी ले रहे कक्षाएं, करियर काउंसिलिंग भी : अभ्युदय के तहत चलाई जा रही निश्शुल्क कोचिंग में आइएएस, आइपीएस और भारतीय वन सेवा आदि के वरिष्ठ अधिकारी भी ऑनलाइन व फिजिकल कक्षाएं ले रहे हैं। ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म भी इसके लिए तैयार किया गया है। वहीं कोचिंग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था भी वेब पोर्टल व साक्षात्कार के माध्यम से की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।