विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी : दुग्ध उत्पाद बनाने वाली चार कंपनियों पर FIR, सात जिलों में देर रात तक 35 टीमों ने की छापेमारी

Published: Fri, 10 Jul 2026 10:15 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में दुग्ध उत्पाद इकाइयों पर छापेमारी की, जिसमें चार कंपनियों पर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पाद इकाइयों पर 35 टीमों की छापेमारी।

  2. अमरोहा, अलीगढ़ सहित चार कंपनियों पर एफआईआर दर्ज।

  3. मिलावटी पदार्थों को नष्ट कर 200 से अधिक नमूने लिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। शुक्रवार को सॉस बनाने की कई इकाइयों में सैंपलिंग की गई, वहीं शनिवार को आठ जिलों में 35 टीमों ने देर रात तक दुग्ध उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में छापेमारी चली। बड़ी मात्रा में मिलावटी पदार्थों को नष्ट कराया गया है। अमरोहा, अलीगढ़, बदायूं और मथुरा की एक-एक इकाइयाें पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक अमरोहा, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा एवं एटा समेत सात जिलों में खाद्य विभाग की अंतरजनपदीय टीमों ने दूध, पनीर एवं अन्य पदार्थों की पड़ताल की।

अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी दूध बनाने वाली इकाइयों पर सुबह चार-पांच बजे छापा मारा गया, जबकि पनीर बनाने वाली इकाइयों के लिए सुबह नौ से 11 बजे का समय निर्धारित किया गया।

जांच के लिए 200 से ज्यादा सैंपल भरे 

दो सौ से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं, जिसकी जांच राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं में की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों जहां मसालों को लेकर अभियान चलाया गया, वहीं इसके बाद सॉस एवं चटनी बनाने वाली इकाइयों पर छापेमारी की गई।

कई मसालों में कैंसरकारक रसायन मिलाए जाने की पुष्टि हो चुकी है, वहीं दूध से बनने वाले उत्पादों में भी हानिकारक रसायनों की मात्रा दर्ज की गई है।