विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में यूपी की ऊंची उड़ान, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में होगा बड़ा निवेश

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:19 AM (IST)

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अपार संभावनाएं हैं, जिससे राज्य खाद्य उत्पादों ...और पढ़ें

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में यूपी की ऊंची उड़ान।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में यूपी की ऊंची उड़ान।

HighLights

  1. यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की अपार संभावनाएं।

  2. राज्य बन सकता है बड़ा खाद्य उत्पाद निर्यातक।

  3. इन्वेस्ट यूपी कर रहा निवेश आकर्षित करने की रणनीति।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार खाद्य एवं प्रंस्करण उद्योग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट में खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग को लेकर उत्तर प्रदेश को संभावनाशील राज्यों में शामिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश अपने कृषि संसाधनों और खाद्य प्रसंस्करण क्षमता का उपयोग कर खाद्य उत्पादों का बड़ा निर्यातक बन सकता है।

इस रिपोर्ट का अध्ययन कर इन्वेस्ट यूपी नए सिरे से खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा निवेश की लाने की रणनीति तैयार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विशेष रूप से प्रोसेस्ड फूड और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन स्नैक्स के उत्पादन में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए कम शुगर वाली मिठाइयों के निर्माण की क्षमता के मामले में उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों के साथ रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फल, सब्जियां, अनाज और दुग्ध उत्पादन की प्रचुरता के कारण राज्य में प्रोसेस्ड फूड के निर्माण और निर्यात की भी व्यापक संभावनाएं हैं।

वहीं, बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए दाल आधारित प्रोटीन स्नैक्स और अन्य प्लांट-बेस्ड उत्पादों के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश को लाभ मिल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राज्य सरकार ओडीओपी, एमएसएमई, कृषि निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं को हेल्थ फूड सेक्टर से जोड़कर विशेष क्लस्टर विकसित करे, तो उत्तर प्रदेश घरेलू बाजार के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों के बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकता है। इससे निर्यात, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।