विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! होली से पहले ही मिलेगा वेतन, सीएम योगी ने कर दी घोषणा

Published: Fri, 27 Feb 2026 12:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों को होली से पहले फरवरी का वेतन भुगतान करने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने होली से पहले वेतन भुगतान का आदेश दिया।

  2. सभी प्रकार के कर्मियों को मिलेगा फरवरी का वेतन।

  3. वित्त विभाग ने 28 फरवरी तक भुगतान का शासनादेश जारी किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फरवरी महीने का वेतन का भुगतान होली पर्व से पहले ही कर दिया जाए।

सीएम योगी के इस निर्देश पर आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों को होली से पहले ही वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को कार्यदिवस के रूप में घोषित किया गया है। सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाहीं बर्दाश्त की जाएगी।

वहीं, शासन की ओर से अवकाश के संबंध में जानकारी दी गई कि इस बार होली का अवकाश तीन दिन दो मार्च से लेकर 4 मार्च तक रहेगा। वहीं सभी कर्मचारियों को होली का अवकाश 3 मार्च को निर्धारित किया गया है।

बता दें कि सरकार ने होली का त्योहार देखते हुए इसी माह राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। फरवरी का वेतन और पेंशन कर्मचारियों व पेंशनर्स को इसी माह की 28 तारीख को मिलेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।