विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को मतदान; मैदान में 623 उम्मीदवार

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Mon, 07 Feb 2022 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 12:02 AM (IST)

UP Vidhan Sabha Election 2022 पहले चरण में शामली की तीन मुजफ्फरनगर की छह मेरठ की सात बागपत की तीन ...और पढ़ें

UP Vidhan Sabha Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा।
UP Vidhan Sabha Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की इन सीटों के लिए 623 उम्मीदवार मैदान में हैं, मतदान 10 फरवरी को और मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए 21 जनवरी तक नामांकन हुआ। इनमें नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश हैं।

इन 11 जिलों में रहेगी सरगर्मी : पहले चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्ध नगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।

मुजफ्फरनगर व मथुरा में सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी : पहले चरण में सबसे कम अलीगढ़ की इगलास सीट से पांच प्रत्याशी हैं। मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट से सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों के लिए शुरुआत में 810 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 152 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में ही निरस्त हो गए थे व 35 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था।

इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान : प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटें हैं।

पहले चरण की तैयारियां पूरी

  • कुल मतदाता : 2,27,83,739
  • पुरुष : 1,23, 31,251
  • महिला : 1,04,51,053
  • थर्ड जेंडर : 1,435
  • पोलिंग स्टेशन : 10,766
  • मतदान केंद्र : 25,849